फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   civic

कड़कड़ाती ठंड में छुट्टी के दिन राइस मिलों में धान के कट्टे गिनने पहुंचे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
civic
जिले के राइस मिलों में रविवार को छुट्टी के दिन कडक़ड़ाती ठंड के बीच व्यापक स्तर पर जांच की गई। शुरू हो गई। रविवार को अधिकतम मिलों में जांच के लिए टीमें पहुंच गईं और कट्टों की गिनती के समय वीडियोग्राफी भी की जा रही है। जोकि मंगलवार तक जांच पूरी हो पाएगी।
विज्ञापन

विपक्षी पार्टियों द्वारा धान खरीद में घोटाले के आरोपों के बाद प्रदेश की सभी राइस मिलों में दूसरी बार फिजिकल वेरिफिकेशन करवाई जा रही है। पूर्व में यही 14 टीमें दिसंबर माह की शुरुआत में स्टॉक की जांच कर चुकी हैं। आरोप है कि मिलर्स ने बाहर से चावल लाकर अपने स्टॉक में दिखा दिया था। जिस कारण घोटाले पर पर्दा डाल दिया गया। इस बार जांच के नियम बदले हैं और मिलों की चावल निकालने की क्षमता के अनुसार ही चावल के स्टॉक की गणना की जाएगी। जिस मिल में क्षमता से अधिक चावल का स्टॉक पाया गया, उसमें अतिरिक्त चावल को सरकारी धान से निकाले गए चावल में नहीं गिना जाएगा। यदि धान भी पूरा नहीं है तो उस मिलर्स के स्टॉक को कम दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

चावल की अलग से की जा रही है गणना
मिलों में पहुंची जांच टीमें धान के कट्टों की तो गिनती कर रही हैं। एफसीआई को जमा करवा दिए गए चावल की मात्रा और धान में से निकाले गए चावल की मात्रा का भी मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सचिन मित्तल ने बताया कि रविवार को ठंड के बीच अधिकारी मिलों में पहुंचे और धान के कट्टों की गिनती की। मिलर्स इस काम में पूरा सहयोग कर रहे हैं। जांच टीमों में दूसरे जिलों से भी जांच अधिकारी शामिल हैं। कैथल की राइस मिलों में कोई गड़बड़ी नहीं हैं। यहां पहले भी स्टॉक पूरा मिला था, इस बार भी स्टॉक पूरा मिलेगा।
दो दिन में जांच पूरी करने के हैं आदेश
डीएफएससी विरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा दो दिन में सभी राइस मिलों में जांच पूरी करके रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन शनिवार दोपहर बाद केवल दो मिलों में ही जांच शुरू हो पाई थी। इसीलिए रविवार को यह जांच पूरी नहीं हो पाएगी। सोमवार तक सभी मिलों में स्टॉक जांच करके मंगलवार तक ही यह पूरी हो पाएगी।

राइस मिलों की दूसरी बार हुई पीवी
गुहला-चीका। सरकार द्वारा राइस मिलों की पीवी शुरू कर दी गई है। जिसके पहले चरण में गुहला चीका में 2 मिलों की पी.बी की गई। निरीक्षण टीम के सदस्य नपा सचिव सुशील भुक्कल ने बताया कि गुहला में 13 नंबर टीम की ड्यूटी डीसी द्वारा लगाई गई है। जिसके मुखिया एमएस राणा कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ के साथ पांच ओर सदस्य लगाए गए है जिनमें नपा सुशील भुक्कल, विरेंद्र सिंह मंडी सुपरवाईजर मार्किट कमेटी, कैथल, नरेंद्र कुमार एडीओ कैथल, वेद प्रकाश प्रतिनिधि राईस मिल एसोसिएशन, श्रीकांत, एसआईएफएच, के सदस्य है। गोपाल फूडस व कोहिनूर राईस मिल के रिकार्ड व स्टाककी पीबी की गई। जिसमें दोनों मिलों का रिकार्ड सही पाया गया। गोपाल फूडस के मालिक पवन कुमार ने सरकार की कार्रवाई की प्रशंसा करते कहा कि हम सरकार की इस कार्रवाई से बिलकुल संतुष्ट है, हमारा रिकार्ड पहले भी ठीक था और अब भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed