फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   City Square will be discussed in the House this time

Kaithal News: सदन में अबकी होगी सिटी स्क्वॉयर की बात

Fri, 12 Jan 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
City Square will be discussed in the House this time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट सिटी स्क्वॉयर के संदर्भ में 15 जनवरी को नगर परिषद की सदन की बैठक आयोजित की जाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की तरफ से जल्द ही सभी पार्षदों को पत्र भेजा जाएगा। सोमवार को होने वाली सदन की इस बैठक की खास बात यह रहेगी कि इसमें केवल सिटी स्क्वॉयर प्रोजेक्ट के निर्माण न होने का एजेंडा ही रखा गया है। बैठक में केवल इसी मुद्दे पर ही अध्यक्ष और अन्य पार्षद चर्चा करेंगे।

इस बैठक में प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य निरंतर न चलने की स्थिति में बैठक में एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता हैं क्योंकि इस प्रोजेक्ट पर करीब एक महीने ही पुन: कार्य शुरू किया
विज्ञापन


गया था, लेकिन अब फिर से यह बंद हो गया है।

गौरतलब है कि सिटी स्क्वॉयर प्रोजेक्ट में वर्ष 2018 में भ्रष्टाचार होने का मुद्दा उठा। इसके बाद नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सहित 11 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था परंतु अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसके बाद ही इस प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य रुक गया था। करीब एक साल पहले ही इसका बजट बढ़ाकर 54 करोड़ रुपये किया गया, लेकिन इस पर निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट निर्माण के बाद जाम की समस्या होगी कम ः इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद शहर में बनने वाली जाम और पार्किंग की समस्या कम होगी। क्योंकि इसका निर्माण होने के बाद 20 से अधिक बैंक एक ही स्थान पर आएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत बैंक स्क्वॉयर की सात मंजिला भवन का निर्माण किया जाना है।


नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि सोमवार को नगर परिषद की बैठक की जाएगी। इस बैठक में केवल सिटी स्क्वॉयर प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य ही मुद्दा रहेगा। क्योंकि पिछले लंबे समय से इस पर निर्माण कार्य में काफी देरी होगी। अब इस पर आगामी क्या फैसला लिया जाएगा। यह तो सदन की बैठक में ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed