फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   city development, funding, 71 crore, kaithal

71 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत

Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM IST
city development, funding, 71 crore, kaithal
city development, funding, 71 crore, kaithal Updated Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
city development, funding, 71 crore, kaithal
नगर निगम - फोटो : demo pic
 अटल मिशन फॉर रेज्यूविनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) के तहत पूरे शहर की कायाकल्प के लिए स्थानीय निकाय विभाग ने 71 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में 8 शहरों के लिए आयोजित बैठक में यह स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत शहर में पार्किंग से लेकर पार्कों की साज-सज्जा, सीवरेज, पेयजल व एसटीपी जैसे विकास कार्य होंगे। नगर परिषद द्वारा 101 करोड़ रुपये की प्लानिंग करके भेजी गई थी। जिसमें से फिलहाल 71 करोड़ रुपये स्वीकृत हो पाए हैं। नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न मदों पर यह राशि खर्च की जानी है। अलग-अलग मदों के लिए अलग-अलग राशि की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन


पेयजल के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे
शहर में पेयजल व्यवस्था पर 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें शहर की आउटर कालोनियों में पानी पहुंचाने पर ज्यादा जोर रहेगा। साथ ही जहां भी पेयजल पाइपलाइन बदली जानी है, उसे बदला जाएगा। इसके अलावा पीने के पानी की जिस भी एरिया में परेशानी होगी, उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


सीवरेज पर होंगे 25 करोड़ खर्च
लगातार विकसित होते शहर में सीवरेज की बड़ी समस्या बनती जा रही है। विशेष रूप से आउटर कालोनियों में सीवरेज ना होने के कारण लोग परेशान हैं। कई कालोनियों में सीवरेज डाले गए थे। लेकिन ये ठप पड़े हैं। अटल मिशन के तहत शहर में 25 करोड़ रुपये से सीवरेज लाइन बिछाने को मंजूरी दी गई है। साथ ही एसटीपी लगाए जाने की भी योजना को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की निकासी पर खर्च होंगे 13 करोड़
शहर से बरसाती पानी की निकासी के लिए नालों व ड्रेनेज पर अलग से 13 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। शहर में थोड़ी सी बरसात होते ही भगत सिंह चौक सहित कई इलाकों में पानी भर जाता है। ड्रेनेज पर 13 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

पार्किंग समस्या का होगा समाधान, खर्च होंगे 12 करोड़
शहर में अर्बन ट्रांसपोर्ट की स्थिति को सुधारने के लिए 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। जिसमें शहर में मल्टीस्टोरी पार्किंग बिल्डिंग, ट्रैफिक लाइटों, फुटपाथ के निर्माण पर यह राशि खर्च होगी। इस समय शहर के अधिकतर बाजारों व मार्गों पर पार्किंग एक बड़ी समस्या बनी हुई है। जिस कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है।

हरियाली पर खर्च होंगे 5 करोड़
योजना के तहत शहर में हरियाली व पार्कों की स्थिति पर 5 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। जिसमें पार्कों के रखरखाव के अलावा जिस एरिया में हरियाली की जानी होगी, वहां पर यह राशि खर्च होगी।

8 शहरों की बैठक में मिली मंजूरी
नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार 21 अक्तूबर को चंडीगढ़ में स्थानीय निकाय विभाग में कैथल, रेवाड़ी, भिवानी, थानेसर, बहादुरगढ़, पलवल, सिरसा व जींद से पहुंचे अधिकारियों की बैठक में यह मंजूरी दी गई है। कैथल नगर परिषद द्वारा अटल मिशन के तहत 2020 तक शहर के विकास के लिए 101 करोड़ रुपये का प्लान तैयार किया गया था। जिसमें से 71 करोड़ रुपये पास हो गए हैं।


वर्ष 2020 तक यह राशि खर्च की जानी है। फिलहाल इसकी स्वीकृति मिली है। जैसे ही राशि मिलेगी, उसी अनुसार संबंधित विभागों के साथ मिलकर शहर के विकास पर यह राशि खर्च की जाएगी।
यशपाल प्रजापति, अध्यक्ष, नगर परिषद कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed