{"_id":"58b861fb4f1c1b603e8307a7","slug":"city-development-1-50-crore-rupees-nagar-parishad-seaching-field-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ से बनेगा शहर में स्वर्णजयंती पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ से बनेगा शहर में स्वर्णजयंती पार्क
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
चिल्ड्रन पार्क में मस्ती करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में उस इलाके के लोगों के लिए अच्छी खबर है जहां इस समय अच्छा पार्क नहीं हैं। प्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत एक पार्क विकसित किया जाएगा। जिस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। सरकार के आदेशों पर कैथल नगर परिषद द्वारा इस पार्क के लिए जगह देखी जा रही है। करीब आधा दर्जन जगहों पर विचार किया जा रहा है।
शहर के कई हिस्सों में नहीं है अच्छा पार्क
शहर में खुराना रोड बाईपास से लेकर खनौरी रोड तक के एरिया में, करनाल रोड बाईपास चौक से आगे के इलाके में, देवीगढ़ रोड व इसके आस-पास के इलाके में साथ ही जींद रोड पर मॉडल टाउन के इलाके को छोड़कर इसके आस-पास की करीब दर्जन भर कालोनियों में अच्छा पार्क नहीं हैं। जिस कारण लोगों को सुबह-शाम घूमने के लिए अच्छी जगह नहीं मिल पाती। इन एरिया के लोगों को पार्क के लिए अपनी कालोनियों से दूर जाना पड़ता है। वहीं बच्चों को भी काफी परेशानी होती है।
डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा नया पार्क
सरकार द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। जिसके तहत अब फैसला लिया गया है कि प्रत्येक जिले में एक पार्क बनाया जाए। कैथल में बनाए जाने वाले पार्क पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी। सरकार ने परिषद को पत्र लिखकर जगह फाइनल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
नगर परिषद ने जगह की तलाश शुरू की
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद ने पार्क के लिए जगह देखनी शुरू कर दी है। यह पार्क उस एरिया में बनाया जाना है, जहां पार्क नहीं हैं। लेकिन शहर के कई इलाकों में जगह का चयन करना भी परिषद के लिए टेढ़ी खीर से कम नहीं होगा। क्योंकि कई वार्डों में जगह ही नहीं हैं। जहां जगह है, वहां पहले से पार्क हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिस एरिया में अच्छी जगह होगी, वहीं यह पार्क बनाया जाएगा। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
सरकार द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। जिसके तहत कैथल में भी एक पार्क बनाया जाना है। इसके लिए विभागीय आदेशानुसार जगह की तलाश कर रहे हैं। जैसे ही जगह फाइनल हो जाएगी, इसका सरकारी अनुमति के अनुसार निर्माण किया जाएगा।
यशपाल प्रजापति, अध्यक्ष नगर परिषद कैथल