Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Citizens' issues were resolved during the camp.

Kaithal News: शिविर के दौरान नागरिकों की समस्याओं का किया समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Citizens' issues were resolved during the camp.
कैथल। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कैथल जिले में जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से कैथल लघु सचिवालय सभागार और कलायत, पूंडरी और गुहला-चीका के बीडीपीओ कार्यालयों में शिविर लगाए जा रहे हैं। 19 जून को भी इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम कैथल संजय कुमार, कलायत व गुहला-चीका के एसडीएम अजय हुड्डा व एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि शिविर में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान आईडी, किसान कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी और साथ ही पंजीकरण भी किया गया।
विज्ञापन


साथ ही शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर करना है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलायत एवं गुहला-चीका के एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि बीडीपीओ कार्यालयों में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों की शिकायतों और मांगों का निस्तारण किया जा रहा है।

पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। जन कल्याण शिविरों का उद्देश्य आमजन को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना है।


इसी प्रकार एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से जन कल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 19 जून को भी शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

अधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed