फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CIA-1 caught with drugs

Kaithal News: नशे की गोलियों के साथ सीआईए-1 ने पकड़ा

Wed, 17 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
CIA-1 caught with drugs
विज्ञापन


संवाद न्यूज, एजेंसी

कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 128 ट्रामाडोल टैबलेट बरामद की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत और एएसआई कमलजीत सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि रामफल निवासी दुंधरेहड़ी देवीगढ़ रोड स्थित एक दुकान के सामने नशीली गोलियां बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बीडीपीओ कैथल राज सिंह की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी के पास से ट्रामाडोल नामक 128 नशीली गोलियां बरामद हुईं। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने इन गोलियों को प्रतिबंधित बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मौके पर पहुंचे एएसआई रघुबीर द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लाया था और इन्हें कहां सप्लाई की जानी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed