फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chiragdeep selected for national tournament

Kaithal News: चिरागदीप का नेशनल टूर्नामेंट के लिए चयन

Sat, 14 Jun 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Chiragdeep selected for national tournament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी खेल स्टेडियम कैथल के बॉक्सिंग सेंटर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी चिरागदीप का चयन राष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 19 से 25 जून तक रोहतक में आयोजित की जाएगी।

बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह और विक्रम ढुल ने बताया कि चिरागदीप ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्हें उम्मीद है कि चिरागदीप इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन


इस सफलता पर कर्मबीर फौजी, सुनील पीटीआई, कुलविंदर, दीपक, महिंदर पीटीआई, रणधीर पीटीआई, किरणपाल, रमेन, राहुल, अश्वनी शोरवाला, नवनीत गोयल, साकेत मंगल, गुरदीप भोला, जिला खेल अधिकारी राजरानी, सुरेश कुमार, प्रशांत, अनिल कुमार, जोगिंदर (जूडो कोच) और दीपक सने ने चिरागदीप को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रोहतक में हुई जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में 80 से अधिक किलोभार वर्ग में चिराग दीप ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन का था। उसके अलावा अन्य बॉक्सरों 54 किलोभार वर्ग में जन्नत, 48 किलोभार वर्ग में नैंसी व 50 किलोभार वर्ग में मानवी, 63 किलोभार वर्ग में तन्नू संधू व शिव सागर, 50 किलोभार वर्ग में समीर ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed