{"_id":"69308dc502f438d06d0bf5e1","slug":"childrens-competitions-enhance-childrens-talent-aparajita-kaithal-news-c-245-1-kht1010-141618-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल प्रतियोगिताएं निखारतीं हैं बच्चों की प्रतिभा : अपराजिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल प्रतियोगिताएं निखारतीं हैं बच्चों की प्रतिभा : अपराजिता
Thu, 04 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय जोनल स्तरीय बाल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ नवनियुक्त डीसी अपराजिता
कैथल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय बाल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बुधवार को राधा कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल में किया गया। समारोह में डीसी अपराजिता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक शानदार मंच प्रदान करती हैं।
डीसी अपराजिता ने कहा कि वर्तमान समय में हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कलात्मक और सांस्कृतिक समझ भी जरूरी है। कार्यक्रम के पहले दिन समूह नृत्य, एकल नृत्य, और एकल शास्त्रीय नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया प्रतिभा दिखाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में पारंपरिक और समकालीन नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाज सेवी पंकज गुप्ता ने कहा कि यह समारोह हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उनके रचनात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान, राधा कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन लाभ सिंह और प्रिंसिपल मीनू मौजूद रहीं।
चार व पांच दिसंबर को ये होंगी प्रतियोगिताएं
जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में चार दिसंबर एकल गीत, एकल शास्त्रीय नृत्य, देशभक्ति समूह गीत तथा पांच दिसंबर को प्रश्नोत्तरी, एकांकी नाटक/थियेटर प्ले आदि आयोजित किए जाएंगे।