फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children were taught to take inspiration from the life of Maharishi Dayanand

Kaithal News: बच्चों को दी महर्षि दयानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की शिक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Children were taught to take inspiration from the life of Maharishi Dayanand
कैथल। हनुमान वाटिका के हाल में शुक्रवार को आर्य समाज के 51वें वार्षिकोत्सव पर तीन दिवसीय सत्र का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग व एसडीएन स्कूल के निदेशक देशराज आर्य पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे रादौर से आचार्य धर्मपाल हिसार से आर्या कल्याणी और बिजनौर उत्तर प्रदेश से नरेश दत्त आर्य ने बच्चों को महर्षि दयानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य समाज से कुरीतियों को मिटाना, अंधविश्वास को दूर करना, नौजवानों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना, स्त्री व बच्चों को समान अधिकार दिलवाना, समाज और देश का उत्थान करना, सारे संसार को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ करना है। ये तभी संभव हो सकता है जब हम वेद और उनकी विधियों को पढ़ेंगे और उन्हेंं अपने जीवन में अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सत्र में आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, आर्य पब्लिक स्कूल चंदलाना के लगभग एक हजार बच्चे पहुंचे। नरेश दत्त आर्य ने बच्चों को शिक्षा का महत्व तथा जीवन में सफलता कैसे हासिल होती है, ये सब विस्तार से बताया।

आचार्या कल्याणी ने बताया कि महर्षि दयानंद ने जीवन में अनेक कष्ट सहे, लेकिन वे अपने लक्ष्य से नहीं डगमगाए और ना ही पीछे हटे। उनका एक ही मकसद था कि समाज को सही दिशा में कैसे लेकर जाया जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्रधान एडवोकेट प्रद्युमन सिंह, उपप्रधान सूबे सिंह, सचिव श्याम लाल, सहसचिव अमित गुप्ता, कैशियर नरेंद्र, वरिष्ठ सदस्य रतन लाल आर्य, सरत चंद्र, ईश्वर दत्त, सरोज धीमान, ममता, रजनी, कमलेश मलिक भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed