फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children showed strength in sports competition, won medals

Kaithal News: खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, जीते पदक

Tue, 04 Feb 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Children showed strength in sports competition, won medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। टटियाना स्थित कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी के खेल परिसर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दमखम दिखाकर पदक जीते।

प्रतियोगिता के पहले दिन कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से आयोजन था जबकि दूसरे दिन कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों के लिए खेल स्पर्धा आयोजित की, जो उन्हीं की आयु वर्ग को ध्यान में रखकर की। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में 50 मीटर रेस, कंगारू रेस, सैक रेस, फ्रॉग रेस, थ्री लेग रेस, हर्डल रेस प्रमुख थीं। संतुलन वाली खेल जैसे बैलून संतुलन, पोटेटो और लैमन संतुलन आदि मुख्य रहीं।
विज्ञापन


इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए बहुत सी अन्य खेलें भी थी जैसे कि नमकीन रेस, ड्रेस-अप रेस, केला खाना, पानी पीना, गिलास व बॉल पास करना आदि। अतिथि के रूप में आमंत्रित अभिभावकों ने अपनी जोशीली उपस्थिति से न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ाया बल्कि इनका भरपूर आनंद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंे बताया कि ऐसे प्रयासों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और वे आत्मविश्वासी भी बनते हैं। अपने बच्चों को प्रतिभागी के रूप में देखकर अभिभावक बहुत ही ज्यादा रोमांचित थे। प्रधानाचार्या कंवलजीत कौर बाजवा व चेयरपर्सन डॉक्टर सुखविंद्र कौर ने बच्चों व अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास का सबसे सस्ता व सरल साधन हैं। खेलों को केवल खेल भावना से खेलना चाहिए।


साथ ही उन्होंने बताया कि सीबीएसई की ओर से निर्धारित नई शिक्षा नीति 2020 अनुसार खेल नर्सरी तैयार हो रही है, जिसमें करके सीखना व खेल-खेल में सीखें को महत्व दिया जाता है। पहला सुख निरोगी काया को चरितार्थ करते हुए एकेडमी का पहला फोकस बच्चों के शारीरिक विकास व स्वास्थ्य पर है व खेलों को प्रमुखता देकर इस उद्देश्य को प्राप्त भी किया जा रहा है। इससे बच्चों में टीम भावना, निरंतर प्रयास की भावना का विकास होता है। अंत में विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed