फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children learned geography through maps and tactile images.

Kaithal News: बच्चों ने मानचित्र और स्पर्श-चित्रों से सीखा भूगोल

Sun, 31 May 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 31 May 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
Children learned geography through maps and tactile images.
कैंप में बच्चों को सम्मानित करते ​शिक्षक। स्कूल
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में चल रहे समर कैंप के छठे दिन विद्यार्थियों को देश के समृद्ध इतिहास और भौगोलिक विविधताओं से रूबरू करवाया गया। छठे दिन की थीम ऐतिहासिक और भौगोलिक जागरूकता पर आधारित रही, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर की शुरुआत प्राचार्य राम निवास कौशिक के मार्गदर्शन में हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने देश के इतिहास और भूगोल को जाने बिना हमारी शिक्षा अधूरी है। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में देश के प्रति सम्मान और खोजी दृष्टिकोण (इन्वेंटिव माइंडसेट) विकसित करती हैं। कैंप के दौरान बच्चों ने मानचित्र और स्पर्श-चित्रों से भूगोल के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी कमलेश रानी और अनूप धीमान की देखरेख में आयोजित आज के सत्र में बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने मानचित्रों का उपयोग करके प्रमुख ऐतिहासिक और भौगोलिक स्थानों को खोजना सीखा। एक यात्री की भूमिका निभाते हुए यात्रा रूट, परिवहन के साधन और पूरे यात्रा विवरण को तैयार करने का अभ्यास किया। विशेष रूप से तैयार किए गए स्पर्श-चित्रों की मदद से छूकर और महसूस करके नदियों किलों और पर्वतों की संरचनाओं को समझा। यह गतिविधि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और व्यावहारिक रूप से सीखने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहद मददगार साबित हुई। संवाद
विज्ञापन

---------
शिक्षकों का रहा सराहनीय योगदान

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने और बच्चों को विभिन्न गतिविधियों को बारीकी से सिखाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों नीतू गर्ग, आशा रानी, बिंदु रानी, अजय और पूर्णिमा ने मुख्य भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने टीम वर्क के साथ बच्चों को खेल-खेल में नक्शा पढ़ना और इतिहास को समझना सिखाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने खुद से बनाए गए यात्रा रूट और चार्ट्स का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed