फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Aditya won a bronze medal in weightlifting.

Kaithal News: वेटलिफ्टिंग में आदित्य ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aditya won a bronze medal in weightlifting.
आदित्य मलिक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव सौंगल के छात्र आदित्य मलिक ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में वेटलिफ्टिंग के अंडर-17 वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपने स्कूल, परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया डीएवी इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी नई दिल्ली की ओर से 24 से 26 अक्टूबर तक ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आदित्य ने शानदार प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल करने के बाद गांव सौंगल में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, परिजनों और शुभचिंतकों ने आदित्य की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उसे बधाई दी। लोगों ने इसे गांव और जिले के लिए गौरव का विषय बताया। आदित्य ने इससे पहले करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल करना उसकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
विज्ञापन

आदित्य की इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में भी खुशी है। ग्रामीणों और परिजनों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेगा। आदित्य की सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने की प्रेरणा मिलेगी। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर उसने पुलिस पब्लिक स्कूल और गांव सौंगल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed