{"_id":"6ae3a414ea45c3a5a702d8ea","slug":"4-samples-of-sweets-collected-from-a-street-vendor-in-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1010-1022601-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में मिठाई, रेहड़ी से लिए 4 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में मिठाई, रेहड़ी से लिए 4 सैंपल
विज्ञापन
शहर में दुकानों पर चेकिंग करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक शर्मा व डॉ अमन बंसल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चीका में जांच अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई की दुकानों और रेहड़ी से चार खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। इनमें मोतीचूर के लड्डू, सफेद रसगुल्ले, छोले की दाल और पके हुए चावल के सैंपल शामिल हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का पता चल सके।
उपायुक्त अपराजिता के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसडीएम मनीष कुमार यादव के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाजार में खाद्य पदार्थों की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक शर्मा और डॉ. अमन बंसल ने सैंपल लेने की कार्रवाई की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानदारों से मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार करने व बेचने के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की। साथ ही, खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों को आवश्यक फूड लाइसेंस लेकर ही काम करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि त्योहारों के दौरान लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। खाद्य पदार्थों में मिलावट या गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सैंपलों की प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।