{"_id":"670d86804bb32d5c0b04d8f4","slug":"children-enthralled-the-audience-with-colorful-cultural-programs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-499066-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोहा
Tue, 15 Oct 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला बाल कल्याण परिषद ने सेामवार को बाल भवन में बाल दिवस-2024 के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें-मुन्हें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती से मोहा दर्शकों का मन मोह लिया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सीटीएम गुरविंद्र सिंह व डीईटीसी सीमा बिडलान ने दीप जलाकर किया। सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने कहा कि बाल कल्याण परिषद की ओर से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया है।
बच्चों ने प्रस्तुति देने के साथ साथ संदेश भी दिया। एक प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ का संदेश दिया। बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में जरूर भाग लेना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यार्थी अपने स्कूल के साथ साथ जिले का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। डीईटीसी सीमा बिडलान ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर कोई न कोई प्रतिभा जरूर होती है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है।
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि इन सभी प्रतियोगिताओं में जिला के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ग्रुप नंबर एक में कक्षा पांच तक के बच्चे भाग लेंगे। ग्रुप दो में कक्षा 6 से 8 तक, ग्रुप तीन में कक्षा 9वीं व 10वीं तथा ग्रुप चार में 11वीं व 12वीं के बच्चे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, हैंड राइटिंग कॉम्पिटिशन, क्ले मॉडलिंग कॉम्पिटिशन, बेस्ट ड्रामेबाज, थाली पूजन व कलश डेकोरेशन प्रतियोगिता, फन गेम्स आयोजित किए गए। वहीं, 15 अक्तूबर को सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता, पेट्रियोटिक ग्रुप सॉन्ग। इसी प्रकार 16 अक्तूबर को सोलो डांस कॉम्पिटिशन, सोलो क्लासिकल डांस कॉम्पिटिशन, 17 अक्तूबर को सोलो डांस कॉम्पिटिशन, डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट होगा। अक्तूबर 18 को ग्रुप डांस कॉम्पिटिशन, 19 को वन एक्ट प्ले व थियेटर प्ले कॉम्पिटिशन, ग्रुप डांस की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 21 अक्तूबर को कार्ड मेकिंग कॉम्पिटिशन, दीया व कैंडल डेकोरेशन कॉम्पिटिशन, पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन, स्केचिंग स्पॉट कॉम्पिटिशन तथा 22 को क्विज कॉम्पिटिशन, रंगोली कॉम्पिटिशन होंगे।