{"_id":"6525a3b0854eb0ffd2004064","slug":"children-created-a-splash-in-the-cultural-program-kaithal-news-c-18-1-knl1004-238985-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी छटा
Wed, 11 Oct 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में मंगलवार कोबाल दिवस-2023 के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के पहले दिन फैंसी ड्रेस, लेखन, क्ले माडलिंग, फन गेम, बैस्ट ड्रामेबाज तथा थाली पूजन, कलश सजाना प्रतियोगिताएं हुई।
प्रतियोगिताओं में जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के लगभग 1550 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बाल दिवस पर 14 नवंबर 2023 को बाल भवन में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को डिविजनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बाल भवन, पानीपत भेजा जाएगा।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। एडीसी ने कहा कि ये प्रतियोगिताओं बच्चों के लिए सीखने का मौका है और इनमें बच्चों को जरूर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका एलआईआईएलएम विश्वविद्यालय से सहायक प्राध्यापक डॉ. एकता चहल, डॉ खंडालवा स्कूल के प्राध्यापक अंग्रेजी प्रद्युम्मन भल्ला, सेवानिवृत ड्राईंग अध्यापक संजीव नंदा व अमनदीप ने निभाई। इसी कड़ी में 11 अक्तूबर को एकल गीत व देश भक्ति समूह गीत प्रतियोगिता द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समूह में आयोजित करवाई जाएगी। मंच संचालन की भूमिका महेंद्र खन्ना ने किया। इस कार्यक्रम में साधना बक्शी, प्रज्ञा पाशा जैन, बलविन्द्र दुल, लाजपत राय सिंगला, सूबेदार रामसिंह व मोहित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएवी स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत व सामूहिक नृत्य किया
पूंडरी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद जिला कैथल की ओर से जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की संगीतमयी प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिरिक्त उपयुक्त सुशील कुमार ने डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी की प्राचार्या साधना बख्शी को विशेषरूप से सम्मानित किया।
जिला बाल कल्याण अधिकरी बलबीर चौहान ने भी डीएवी स्कूल व प्राचार्या की प्रशंसा की और बच्चों की हौसला अफजाई की। विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य व गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा विद्यार्थियों ने क्ले मॉडलिंग, लिखित व थाली शृंगार प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल के संगीत एवं नृत्य विभाग से स्वदेश, जसबीर व आर्ट एवं कला विभाग से शशि शर्मा व गुरदीप मौजूद रहे। संवाद