फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children conveyed a message through drawings: Save the environment, don't burn stubble.

Kaithal News: बच्चों ने चित्रों से दिया संदेश, पराली जलाना नहीं पर्यावरण बचाना है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Children conveyed a message through drawings: Save the environment, don't burn stubble.
पेंटिंग के साथ विजेता विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। विज्ञ​प्ति - फोटो : गरुड़ के बैजनाथ-पासतोली सड़क पर बिनखोली के पास फंसा ट्रक। संवाद
गुहला-चीका। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पराली प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए कृषि विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसौर और खेड़ी गुलाम अली में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय पराली में है सोना, इसे जलाना नहीं रखा गया। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण और इसके उचित प्रबंधन का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी पेंटिंग में पराली के धुएं से होने वाले नुकसान, बीमारियों, पराली से खाद, बिजली और गत्ता बनाने, सुपर सीडर व हैप्पी सीडर के उपयोग और पेड़ लगाकर प्रदूषण कम करने जैसे विषयों को दर्शाया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कृषि विभाग की ओर से प्रशंसा पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कृषि अधिकारी गुहला डॉ. कंचन शर्मा ने कहा कि बच्चे जागरूकता के सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उनके माध्यम से पराली न जलाने का संदेश किसानों तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।

पेंटिंग के साथ विजेता विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति

पेंटिंग के साथ विजेता विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति- फोटो : गरुड़ के बैजनाथ-पासतोली सड़क पर बिनखोली के पास फंसा ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed