फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children became aware about environment through painting

Kaithal News: चित्रकला से बच्चों ने पर्यावरण के बारे में किया जागरूक

Thu, 06 Jun 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Children became aware about environment through painting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप कैथल तथा इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप जिला कैथल की ओर से स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान के 52वें मासिक कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर वाल्मीकि बस्ती नजदीक रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर जलवायु परिवर्तन विषय पर श्री नर नारायण सेवा समिति की ओर से संचालित शिक्षा केंद्र के बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता करवाई। बच्चों ने बहुत ही सुंदर चित्रों के माध्यम से पर्यावरण के बारे में बताया।
विज्ञापन


इंडियन स्काउट एंड गाइड से विजेता बूरा ने सतत विकास लक्ष्य संख्या नंबर 13 जलवायु कार्रवाई के बारे में बताया कि दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं जो जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणामों को प्रत्यक्ष तौर पर देख न रहा हो। ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में वृद्धि जारी है। ग्लोबल वार्मिंग हमारी जलवायु प्रणाली में बदलावों का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके प्रमुख जिम्मेदारी हम सब की है। हमारी गलतियों के कारण दिन प्रतिदिन प्रदूषण बढ़ रहा है, हम अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे हैं। अगर हमें इन सबको रोकना है तो अपने पर्यावरण को बचाना होगा, अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। सुमन रानी ने सभी बच्चों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलवाई।

पूजा गिरधर ने कहा कि पेड़ पौधे लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल, सुरक्षा करना भी हमारा फर्ज है। ममता वधवा ने कहा कि पर्यावरण के साथ साथ हम स्वच्छता का भी ध्यान रखना होगा। स्वच्छता हमारे जीवन और पर्यावरण के लिए भी आवश्यक है। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।


कार्यक्रम के अंत में स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत 25 जरूरतमंद बालिकाओं को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। आज के इस कार्यक्रम में रोवर देव सोनी, अमन, विकास, मानसू, शिक्षा केंद्र की अध्यापिका कविता सैनी और पूनम सैनी का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed