फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Childhood burning in Anganwadi centers

आंगनबाड़ी केंद्रों में तप रहा बचपन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Childhood burning in Anganwadi centers
11-कैथल। अमरगढ़ गामड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्मी में बैठे बच्चों को जानकारी देते हुए वर्कर - फोटो : Kaithal
कैथल। जून का आधा महीना बीतने को है और स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों में अभी भी बचपन तप रहा है। दरअसल, अभी तक विभाग की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में नौनिहालों को तीखी गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। ‘अमर उजाला की टीम ने मंगलवार सुबह के समय शहर की तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर नौनिहालों को केंद्रों में पहुंचकर यहां पर मिलने वाली सुविधाओं की जांच की तो पता चला कि उन्हें मौसम के लिहाज से ना के बराबर सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

जहां तक गर्मी की बात करें तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। ऐसी भीषण गर्मी में आम लोग भी परेशान चल रहे हैं। स्कूलों की बात करें तो वहां पर बच्चों की आधी छुट्टियां बीत चुकी हैं लेकिन अभी भी आंगनबाड़ी केेंद्र खोले जा रहे हैं। इन केेंद्रों पर कहीं पानी के पीने की समुचित व्यवस्था नहीं मिली तो कहीं पर कम जगह पर ज्यादा बच्चे पढ़ाई करते मिले।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी नीतू दहिया ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल के कारण ही कई केंद्रों में अव्यवस्थाएं है। इन समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 दिन ही छुट्टियां होती है, जो 16 जून से शुरू हो जाएंगी। जिन केंद्रों का किराया नहीं मिला, उन केंद्रों की कार्यकर्ता डिमांड विभाग को भेजें। जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने के पानी की बेहतर सुविधा नहीं
अमरगढ़ गामड़ी स्थित गली नंबर सात में आंगनबाड़ी केंद्र में भी सुबह 11 बजे बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई करने के लिए पहुंचे थे। यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद थीं। इस केंद्र में कुर्सियां टूटी हुई थीं वहीं, पीने के पानी की सुविधा नहीं है। यहां पर 32 बच्चों के लिए एक छोटा मटका ही रखा गया था। यहां मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश रानी ने बताया कि यहां पर सुविधाएं बहुत कम है। एक छोटे से कमरे में ही सभी बच्चों को बैठाया जा रहा है।
बच्चों की संख्या 40 लेकिन कम है जगह
अमरगढ़ गामड़ी स्थित गली नंबर नौ में भी आंगनबाड़ी केंद्र को महज एक ही कमरे में संचालित किया जा रहा है। यहां पर मौजूद कार्यकर्ता ऊषा रानी ने बताया कि उनके केंद्र का किराया पिछले करीब छह महीने से नहीं मिला है। ऐसे में काफी परेशानी हो रही है। केंद्र में बच्चों की संख्या तो 40 है, लेकिन कमरे में 20 बच्चे भी मुश्किल से बैठ पाते हैं।

केंद्र का किराया भी नहीं दिया जाता
इसी कॉलोनी की गली नंबर चार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में काफी अव्यवस्थाएं हैं। यह केंद्र भी एक छोटे से ही कमरे में संचालित की जा रही है। यहां कार्यरत संतोष रानी ने बताया कि गर्मी चरम पर है परंतु अभी तक उनके विभाग की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टियां नहीं की गई है। बच्चे परेशान होते हैं। विभाग की तरफ से केंद्र का किराया नहीं दिया जाता है। उन्हें अपनी जेब से ही किराया देना पड़ता है। दूसरा कमरा न होने के कारण बरामदे ही बच्चों के भोजन बनाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed