फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Child stuck in wire, monkeys got angry

Kaithal News: तार में बच्चा चिपका, भड़क गए बंदर

Fri, 24 Jan 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Child stuck in wire, monkeys got angry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। ट्रांसफार्मर पर बंदर का बच्चा चिपक जाने से गुस्साए बंदरों ने जमकर उत्पात किया। करीब घंटे भर तक बंदरों की हरकतों से लोग सहमे रहे। बाद में जब बिजली बंद कराकर बच्चे को छुड़ाया गया तब बंदर उसे वहां से लेकर निकल गए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

सरकारी अस्पताल को जाने वाले मार्ग पर काफी नीचे रखे ट्रांसफार्मर पर बंदर का बच्चा अठखेलियां कर रहा था। तभी अचानक करंट से वह चिपक गया। यह देखकर वहां पर बंदरों का जमावड़ा लग गया। नाराज बंदरों के समूह ने गली में जमकर उत्पात मचाया। इससे लोग सहम गए।
विज्ञापन


दरअसल, यह मार्ग अस्पताल को जाता है और इंदिरा कॉलोनी को आपस में जोड़ता है। इसी वजह से यहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क से गुजरने वाले लोगों पर हिंसक बंदरों ने हमला किया। घटना स्थल के दोनों और लोगों ने मार्ग बाधित कर आवागमन को रोक दिया। वहां लोगों ने पावर हाउस में फोन कर बिजली को बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब लोगों ने बंदर के बच्चे को तार से हटाने का प्रयास किया तो बंदरों ने उन पर हमला बोल लिया। किसी तरह डंडे आदि से लोगों ने बंदरों को काबू किया। इस बीच जब लोगों


ने बंदर के बच्चे को जमीं पर रखा तो बंदर उसे उठाकर वहां से निकल गए। हंगामे के बीच इस दौरान यहां पर काफी देर तक आवागमन बंद रहा। मार्ग खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed