फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chief Minister's flying squad caught four overloaded dumpers

Kaithal News: मुख्यमंत्री उडऩदस्ता की टीम ने पकड़े चार ओवरलोड डंपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad caught four overloaded dumpers
कलायत। मुख्यमंत्री उडऩदस्ता व आरटीओ की संयुक्त टीम ने चार ओवरलोड डंपरों को पकड़कर एक लाख 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। चालान के बाद सभी डंपरों को कलायत बस स्टैंड परिसर में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उडऩदस्ता टीम के प्रभारी डीएसपी रवींद्र शर्मा ने बताया कि सीएम फ्लाइंग जींद को सूचना मिली थी कि गांव बात्ता व खरकपांडवा के बीच नेशनल हाइवे पर मिट्टी से भरे ओवरलोडेड डंपर चल रहे हैं। सूचना के आधार पर आरटीओ विभाग से शीशपाल व मुख्यमंत्री उडऩदस्ते से इंस्पेक्टर राजदीप को लेकर बनाई गई संयुक्त टीम ने जांच की। उन्होंने बताया के जांच के दौरान चार ओवरलोड डंपर पकड़े गए। विभागीय नियम के अनुसार डंपरों के लिए स्वीकृत वजन 28 टन है। धर्मकांटे पर वजन करवाने के बाद चारों डंपरों में आठ से 12 टन वजन निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया।
विज्ञापन



कलायत में रणदीप सुरजेवाला का होगा भव्य स्वागत : अंबरसर
कलायत। राज्यसभा सांसद व कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के 14 जून को कलायत में होने वाले रोड शो में हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। ये जानकारी कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश अंबरसर ने दी। उन्होंने बताया कि रणदीप सुरजेवाला के मार्गदर्शन में कर्नाटक में भाजपा को पछाड़ा। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता उनको सम्मान दे रहे हैं। राजेश ने बताया कि प्रदेश में उनके रोड शो की शुरूआत रोहतक जिला से होगी जिसकी समाप्ति कैथल में होगी। कलायत में सुरजेवाला के जत्थे का हजारों कार्यकर्ता आईटीआई के पास स्वागत करेंगे। नगर में उनका रोड शो निकालते हुए कैथल तक साथ जाएंगे। इस अवसर पर अनीता बढसीकरी, जोरा सिंह, राममेहर, पवन कुमार, महावीर सिंह, अशोक जैलदार, शक्ति सिंह चौशाला व लिछमन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







डोर-टू-डोर एजेंसी ने कचरा डालकर तालाब को बनाया डंपिंग यार्ड



संवाद न्यूज एजेंसी



कलायत।



कलायत में डोर-टू-डोर एजेंसी ने मोर चढ़ाई तालाब को डंपिंग यार्ड में तब्दील कर रखा है। कचरे के ढेर में तरल और ठोस के अलावा निर्माण सामग्री का मलबा शामिल है। नियमों को दरकिनार करते हुए एजेंसी ने फकीर बाबा नौगजा पीर की मुख्य गली के पास से सजूमा रोड होते हुए वार्ड दो के मार्ग के पास कचरे के ढेर लगाए हैं। उसके चलते सार्वजनिक मार्ग को एक प्रकार से रोकने के प्रयास हैं। संबंधित आवासीय क्षेत्र के लोग और सामाजिक संगठनों का कहना है कि डोर-टू-डोर एजेंसी के लिए कचरा डंपिंग के लिए नपा की आरे से स्थान का निर्धारण अनाज मंडी के पास पिंजुपूरा मार्ग पर किया गया है। डंपिंग यार्ड पर समय पर कचरे का उठान न करने के कारण हालात बुरी तरह बिगड़े हैं। इस बीच एजेंसी ने अपनी मर्जी से मोर चढ़ाई तालाब में अवैध डंपिंग यार्ड बना लिया है। कचरा संक्रामक रोगों को न्यौता दे रहा है। एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि वार्ड दो में स्थित तालाब में नपा की डोर-टू-डोर एजेंसी द्वारा कचरा डालने का मामला उनके संज्ञान में आया है। इस संबंध में अधिकारियों से जवाब-तलबी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed