फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chhath festival celebrated with great pomp in Kaithal

Kaithal: छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, घाट पर की पूजा-अर्चना

Thu, 07 Nov 2024 08:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 08:16 PM IST
सार

श्रद्धालुओं ने तीसरे दिन घाट पर पूजा-अर्चना की। मंच की ओर से 9वां महोत्सव मनाया जा रहा है। व्रत करने वाली महिलाएं बोली कि पर्व पर पूजा-अर्चना से मनोकामना पूरी होती हैं।

विज्ञापन
Chhath festival celebrated with great pomp in Kaithal
छठ पर पूजा अर्चना करते। - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल में छठ महापर्व के तहत पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने तीसरे दिन वीरवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। खरना के बाद वीरवार को भी व्रत रखा। बाबा शीतलपुरी डेरे के घाट पर महिलाओं ने शाम को सूर्यदेव की उपासना की। इस दौरान महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद पांच बजकर 33 मिनट पर अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। व्रत करने वाली महिलाओं का कहना था कि छठ पर्व पर पूजा-अर्चना से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शहर की पूर्वांचल जन विकास मंच सेवा समिति की ओर से नौवां छठ महापर्व मनाया गया। अब शुक्रवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ पर्व संपन्न हो जाएगा। बाबा शीतलपुरी के घाट पर छठ व्रतियों ने तालाब में आस्था के साथ डुबकी लगाई। इस घाट पर जिला के कई स्थानों से लोग पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


घाट पर श्रद्धालुओं की रही भीड़
बाबा शीतलपुरी के घाट पर श्रद्धालुओं ने अस्तगामी सूर्य देवता को अर्घ्य दिया, जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बच्चे व युवा पटाखे फोड़ने में काफी मशगूल रहे तो महिलाएं छठ माता के गीत गाती रहीं। वहीं, छठ व्रती घंटों पानी में खड़े होकर सूर्य देवता का ध्यान करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल जन विकास मंच सेवा समिति के प्रधान जय किशन राय ने बताया कि मूलरूप सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे छठ कहा गया है। यह पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। पहली बार चैत्र मास में और दूसरी बार कार्तिक मास में। चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ व कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले पर्व को कार्तिकी छठ कहा जाता है। पारिवारिक सुख-समृद्धी तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह पर्व मनाया जाता है।


स्त्री व पुरुष समान रूप से मनाते यह पर्व
राय ने बताया कि छठ के इस महापर्व को स्त्री और पुरुष समान रूप से मनाते हैं। छठ व्रत के संबंध में अनेक कथाएं प्रचलित हैं उनमें से एक कथा अनुसार जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गये, तब श्रीकृष्ण द्वारा बताए जाने पर द्रौपदी ने छठ व्रत रखा। तब उनकी मनोकामना पूरी हुईं व पांडवों को राज वापस मिला। लोक परंपरा अनुसार सूर्य देव और छठी मइया का संबंध भाई-बहन का है। लोक मातृका षष्ठी की पहली पूजा सूर्य ने ही की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed