फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chemists instructed to follow rules

Kaithal News: केमिस्टों को नियम पालन की हिदायत

Fri, 23 Feb 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chemists instructed to follow rules
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुराना नागरिक अस्पताल में स्थित जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी कार्यालय में वीरवार को डीसीओ डॉ. चेतन वर्मा ने केमिस्टों के साथ बैठक की। इसमें पाई गांव के केमिस्टों को उन्होंने नियमों का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही कि कोई भी दवा चिकित्सक की पर्ची न होने की स्थिति में न दें। उन्होंने दुकान में सीसीटीवी लगवाने के लिए भी कहा।


उन्होंने कहा कि यदि केमिस्ट नियमों की अनदेखी करेंगे तो उन्हें दबिश देकर कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में केमिस्टों को दवाओं के विवरण रखने के लिए शुरू की गई साथी एप की भी जानकारी दी। गौरतलब है कि साथी एप में केमिस्टों की ओर से खरीद व बेची जाने वाली सभी दवाओं का रिकॉर्ड दर्ज होता है। उन्होंने बताया कि नशीली दवाओं पर पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है। यदि कोई केमिस्ट बिना चिकित्सक के पर्ची दवा देता है तो यह नियमों के विरुद्ध होगा। उन्होंने सभी दवा विक्रेताओं को दवाइयों की बिक्री के बारे में विभाग की तरफ से तय किए गए नियमों को लेकर जानकारी दी। टीबी की दवा के संबंध में बताया कि यदि कोई केमिस्ट टीबी की दवा बेच रहा है तो उसका रिकॉर्ड रखें। दवाओं को रखने वाली जगह पर सफाई का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed