{"_id":"68f7dcf11e0d24e42501a1fc","slug":"chemical-laden-green-peas-being-sold-in-the-vegetable-market-kaithal-news-c-245-1-kht1010-139586-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सब्जी मंडी में बिक रहा रसायन युक्त हरा मटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सब्जी मंडी में बिक रहा रसायन युक्त हरा मटर
Wed, 22 Oct 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के कबूतर चौक के पास स्थित नई सब्जी मंडी में रसायन युक्त हरे मटर बेचने का मामला सामने आया है। एक सब्जी विक्रेता मटर की थैलियों में केमिकल की मिलावट कर उन्हें सामान्य से अधिक हरा दिखाने के लिए बेच रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी भाग चुका था।
ग्राहकों ने बताया कि जब वे मटर लेकर घर पहुंचे और उन्हें पानी में धोने लगे, तो पूरा पानी हरा हो गया। शक होने पर उन्होंने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी और इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर के सुभाष नगर निवासी किरणलता ने बताया कि उन्होंने 50 रुपये की मटर की थैली खरीदी थी। जैसे ही मटर को पानी में धोया, पानी पूरी तरह हरा हो गया था। दूसरी ओर शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि अभी तक किसी ने औपचारिक शिकायत नहीं दी है। यदि शिकायत मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
बढ़ रही मिलावटखोरी
त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हाल ही में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी में घटिया गुणवत्ता की मिठाइयां बरामद की गई थीं, जिन्हें नष्ट करवाया गया। अब सब्जियों में केमिकल मिलाने के मामले सामने आना चिंता का विषय है।