फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheeka's president Dr. Rekha Rani joined BJP

Kaithal News: चीका की अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी भाजपा में हुईं शामिल

Thu, 21 Aug 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cheeka's president Dr. Rekha Rani joined BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्हें पार्टी मुख्यालय पंचकूला में प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा का पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, भाजपा नेता अशोक गुर्जर, जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी व जिला प्रभारी अमरपाल राणा मौजूद रहे।


डॉ. रेखा रानी को पार्टी में शामिल करवाने में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर की अहम भूमिका मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने 2014 में गुहला विधानसभा से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हुए 23 हजार वोट हासिल किए थे और तभी से एक सशक्त महिला नेत्री के रूप में हल्के में अपनी पहचान बनाई। नगरपालिका चीका अध्यक्ष का चुनाव उन्होंने भाजपा-जजपा गठबंधन की टिकट पर जीतकर अपने नाम किया था। रेखा रानी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर भी सेवाएं दे चुकी हैं। डॉ. रेखा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की नीतियों व कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed