फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheeka Nagarpalika meeting flopped again

Kaithal News: फिर फ्लाप रही चीका नगरपालिका की बैठक

Tue, 18 Mar 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cheeka Nagarpalika meeting flopped again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका नगरपालिका की सोमवार को बुलाई गई दूसरी बजट बैठक भी फ्लाॅप रही। बैठक में अध्यक्ष गुट के मात्र चार पार्षद बैठक में शामिल हुए जबकि विरोधी गुट के 13 पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया। इससे पहले वीरवार को बुलाई गई चीका सदन की सालाना बजट बैठक में पार्षदों के नहीं पहुंचने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।

सोमवार को बैठक के दौरान अध्यक्ष रेखा रानी व उनके समर्थक वार्ड नंबर छह की पार्षद अनिता रानी, वार्ड नंबर 11 से पार्षद बबीता रानी, वार्ड नंबर 15 से पार्षद राजेश कुमार व वार्ड नंबर 17 से पार्षद व उपाध्यक्ष पूजा रानी लगभग एक घंटे तक पार्षदों का इंतजार करते रहे, लेकिन विरोधी खेमे के 13 पार्षद अंत तक भी बैठक में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


काफी इंतजार के बाद भी जब बैठक का कोरम पूरा नहीं हो पाया तो अध्यक्ष रेखा रानी ने नगरपालिका सचिव राजेश शर्मा के साथ विचार विमर्श कर साल 2025- 26 के लिए 62 करोड़ 75 लाख 65 हजार रुपये के अनुमानित बजट की फाइल को स्वीकृति के लिए जिला पालिका आयुक्त के पास भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका को यह पैसा हाउस टैक्स, कृषि भूमि से होने वाली वाली आमदन व दुकानों के किराए सहित विभिन्न मदों से प्राप्त होगा। चीका नगरपालिका को 47 करोड़ 52 लाख 80 हजार रुपये साल 2025-26 में कर्मचारियों व पार्षदों के वेतन सहित शहर के विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च होने का अनुमान है। इसे भी स्वीकृति के लिए डीएमसी कैथल को भेजा गया है।

वार्ड नंबर दो के पार्षद दलबीर सीड़ा ने कहा कि अध्यक्ष की ओर से बुलाई गई दूसरी बजट बैठक भी फ्लाप होने से साफ हो गया है कि शहर के पार्षद अध्यक्ष से किस स्तर तक नाराज है। सीड़ा ने कहा कि साल 2023-24 और 24-25 में चीका नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सरकार ने लगभग 100 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी, लेकिन शहर में कहीं भी विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी। कहा कि यह 100 करोड़

रुपया किन विकास कार्यों पर खर्च

किया गया किसी भी पार्षद को इसकी जानकारी नहीं है।

अध्यक्ष को आगामी बजट पास करवाने से पहले पिछले विकास कार्यों का हिसाब जनता को देना चाहिए। दलबीर सीड़ा व वार्ड 16 के पार्षद तरसेम गोयल ने मुख्यमंत्री से मांग की है पिछले पौने तीन साल में चीका नगरपालिका क्षेत्र में

विकास कार्यों के नाम पर खर्च किए

गए करोड़ों रुपये की विजिलेंस से जांच करवाई जाए।
पार्षदों का दायित्व बनता था अपने वार्डों के विकास व शहर वासियों की भलाई के लिए वे बजट बैठक में भाग लेते। यदि नगरपालिका के पास बजट ही नहीं होगा तो विकास कैसे करवाएंगे। अगर पार्षदों की मुझ से कोई नाराजगी है तो उसे सदन की सामान्य बैठक में रख सकते थे। कुछ पार्षदों ने ऐसा ना कर बजट बैठक का विरोध किया जिससे पता चलता है कि ये पार्षद भ्रमित हो रहे हैं या किसी के द्वारा इन्हें बरगलाया जा रहा है।

रेखा रानी, अध्यक्ष नगरपालिका चीका।






चीका नगरपालिका की दूसरी बजट बैठक में भी पर्याप्त पार्षदों के भाग नहीं लेने की सूचना मिली है। ऐसे में साल 2025-26 के लिए बजट को स्वीकृति के लिए जिला पालिका आयुक्त कार्यालय को भेजा गया है। भेजी गई फाइल का अध्ययन करने के उपरांत ही इस विषय में कुछ कहा जा सकेगा।




सुशील कुमार,जिला पालिका आयुक्त, कैथल।



चीका नगरपालिका की दूसरी बजट बैठक में भी पर्याप्त पार्षदों के भाग नहीं लेने की सूचना मिली है। ऐसे में साल 2025-26 के लिए बजट को स्वीकृति के लिए जिला पालिका आयुक्त कार्यालय को भेजा गया है। भेजी गई फाइल का अध्ययन करने के उपरांत ही इस विषय में कुछ कहा जा सकेगा। -सुशील कुमार,जिला पालिका आयुक्त, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed