फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheating of Rs 39 lakh in the name of sending money to America

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 39 लाख की ठगी

Tue, 07 Nov 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 39 lakh in the name of sending money to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर तीन आरोपियों ने उसके पिता से 39 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव कौल निवासी संत लाल ने ढांड थाना में शिकायत दी कि उसका बेटा कर्ण अमेरिका जाना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी बहन के लड़का कुरुक्षेत्र निवासी सुरेंद्र मेहला, उसकी पत्नी आशा व आशा के परिवार से मनी नाक व्यक्ति से बातचीत की। तीनों आरोपियों ने कहा कि वे कर्ण को एक महीने के अंदर अमेरिका भेज देंगे। इसके लिए 37 लाख रुपये देने होंगे।

वह अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए तैयार हो गया और उसके दस्तावेज आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने कई बार में 39 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने 13 नवंबर 2022 क उसके बेटे को दिल्ली से बैंकॉक भेज दिया और 15-16 दिन तक वहीं घुमाते रहे। बाद में उसे वहां से बस के माध्यम से कंबोडिया भेज दिया और एक महीने तक उसको कंबोडिया में रखा। फिर वहां से लाओस भेजकर कर्ण को दो महीने तक प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन


जब भी कर्ण उनसे अमेरिका भेजने के लिए कहता तो उसे जान से मारने की धमकी देते। आरोपियों ने लगभग 5-6 महीने तक कर्ण को बाहर घुमाया और प्रताड़ित किया। बाद में आरोपी और पैसे की मांग करने लगे। जब उसने रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो उसके बेटे की लाश तक नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कर्ण की कनपटी पर बंदूक रखकर धक्के से उसके पास फोन करवाया और रुपये भेजे। उसने बड़ी मुश्किल से कर्ण को वापस भारत अपने खर्चे पर बुला लिया। यहां आने के बाद जब उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed