Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheating of Rs 18 lakh in the name of sending money to America

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 18 lakh in the name of sending money to America
- युवक को भेज दिया बैंकाक व हांगकांग, वहां किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन

कैथल। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने 18 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बाता गांव निवासी नरेश कुमार ने शहर थाना में शिकायत दी कि गांव भंखर जिला पटियाला पंजाब निवासी नीरज शर्मा व सिमरन लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपियों ने बाता गांव में कई लड़कों को विदेश भेजा हुआ है। उसको किसी जानकार से उक्त आरोपियों के बारे मे पता चला। उसने अपने भतीजे नवीन को अमेरिका भेजने के लिए उनसे बातचीत की। आरोपियों ने उससे 18 लाख रुपये व उसके भतीजे के दस्तावेज ले लिए और जल्द अमेरिका भेजने की बात कही। बाद में उसके भतीजे को अमेरिका भेजने के स्थान पर बैंकाक, हांगकांग में भेज दिया और वहां पर भी उसके भतीजे के साथ दुर्व्यवहार किया। उसने अपने खर्चे पर भतीजे को भारत वापस बुलवाया। यहां आने के बाद जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने और झूठे केस में फंसवाने की धमकी दी। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed