फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheating of lakhs in the name of online lottery

ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of online lottery
कैथल। बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी से एक महिला से 7 लाख 23 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चक्कू लदाना निवासी महिला अंजू रानी ने बताया कि तीन दिसंबर 2021 को मोबाइल पर एक छपा हुआ पंपलेट आया। इसमें कौन बनेगा करोड़पति लिखा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौन बनेगा करोड़पति के संचालक अमिताभ बच्चन और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की फोटो लगी हुई थी और उसमें 25 लाख रुपये उसके मोबाइल नंबर पर लॉटरी लगने की बात कही गई। उसके कई दिन बाद उसके पास फोन आया। उन्होंने फोन पर कहा कि आपकी 25 लाख रुपये लॉटरी लगी है। नकद राशि लेने के लिए आरोपियों ने उससे बैंक खाता नंबर, आधार कार्ड और अपनी फोटो व्हाट्सएप पर मंगवाई।
फिर आरोपियों ने कहा कि फाइल खर्चा आठ हजार रुपये है। उनके कहने पर उसने उनके खाते में आठ हजार रुपये डाल दिए। कई बार आरोपियों ने उससे खातों में पैसे डलवाएं। आरोपियों ने उससे सात लाख 23 हजार 500 रुपये उनके अलग-अलग खातों में डाल दिए। उसने लगभग 20 खातों में ट्रांसफर किए। आरोपियों ने तीन गूगल पर नंबर में भी पैसे ट्रांसफर करवाए। एक सौ रुपये का स्टांप व एक चालीस लाख रुपये की स्लिप व अपना एक आधार कार्ड जो कि आकाश वर्मा के नाम पर भेजा गया। दर्जनों लोग इस ग्रुप से जुड़े हुए है।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे बातों में उलझाकर ऑनलाइन 7 लाख 23 हजार 500 रुपये की ठगी की है। महिला ने बताया कि उसने व उसके पिता स्वर्ण सिंह ने इन ठगों से बात की और पैसे वापस करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि खाते में एक लाख और डालो तब आपके खाते में 36 लाख रुपये डाले जाएंगे। आरोपी पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी की हुई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed