फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheated Rs 1.68 Lakh from Buzurg in Jhanse of Net Banking Update

Kaithal News: नेट बैंकिंग अपडेट के झांसे में लेकर बुजुर्ग से 1.68 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cheated Rs 1.68 Lakh from Buzurg in Jhanse of Net Banking Update
कैथल। जिले के पूंडरी निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति को नेट बैंकिंग अपडेट कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.68 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी निवासी विनोद कुमार गौतम ने बताया कि 6 जुलाई की शाम करीब 6:47 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा बताते हुए कहा कि उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में नेट बैंकिंग सुविधा शुरू कराई जा सकती है। बुजुर्ग होने के कारण बैंक नहीं जा पाने की बात सोचकर उन्होंने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया। आरोप है कि ठग ने उन्हें मोबाइल में बैंक एप अपडेट कराने के नाम पर कुछ प्रक्रियाएं करवाईं और फिर फोन को नहीं छूने की सलाह दी। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर विभिन्न बैंक खातों से रुपये निकलने के संदेश आने लगे। इसके बाद उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बैंक खातों की स्टेटमेंट निकलवाई। बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 32 हजार रुपये, एक्सिस बैंक खाते से 19 हजार रुपये और एचडीएफसी बैंक के दो खातों से क्रमशः 77 हजार और 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस प्रकार कुल 1.68 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई। इसके बाद उसने साइबर थाने में जाकर शिकायत की।

थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि बीएनएस की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर ठगों की पहचान कर रुपये बरामद करने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed