{"_id":"668dc5c61df784408a0e6c24","slug":"cheated-of-thousands-of-rupees-on-the-pretext-of-doing-kyc-of-credit-card-kaithal-news-c-18-1-knl1004-427512-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्रेडिट कार्ड की केवाईसी करने के बहाने ठगे हजारों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्रेडिट कार्ड की केवाईसी करने के बहाने ठगे हजारों रुपये
Wed, 10 Jul 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
कैथल। क्रेडिट कार्ड की केवाईसी करने के बहाने अज्ञात आरोपी ने एक उपभोक्ता के खाते से 41 हजार 721 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने साइबर थाना में शिकायत दी कि उसने एक बैंक से क्रेडिट कार्ड ले रखा है। आठ जुलाई उसके पास अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया और उसने कहा कि वह बैंक से बात कर रहा है। उसके कार्ड की केवाईसी करनी है। कार्ड को वीजा से रूपे में बदलवा लो, इससे आपको काफी लाभ होगा। आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ जाएगी और फीस भी मुफ्त रहेगी।
आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। उस पर क्लिक करने से बैंक का पेज खुल गया और डिटेल भरवा ली। बाद में उसके फोन में एप डाउनलोड करवा दी। आरोपी ने तीन बार में खाते से 41 हजार 721 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई जारी है। संवाद