फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheated of Rs 40 thousand by luring profit

Kaithal News: मुनाफेे का लालच देकर ठगे 40 हजार रुपये

Fri, 08 Mar 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 40 thousand by luring profit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ट्रेडिंग कंपनी में रुपये लगाकर मुनाफा कमाने का लालच देकर अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शुगर मिल कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत दी कि आठ सितंबर 2023 को उसके पास व्हाट्सएप पर संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने कहा कि वे ऑनलाइन नौकरी देते हैं। इसमें उनके चैनल को रेटिंग देनी है। वे रेटिंग के हिसाब से 50 रुपये देंगे। यह कहकर आरोपी ने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया व कहा कि चैनल को रेटिंग देने के बाद ग्रुप में स्क्रीन शॉट भेजना है। उसने चैनल को पांच-छह रेटिंग दी तो आरोपियों ने उसके खाते में 300 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी ने कहा कि अगर आप 2000 रुपये चैनल के लिए लगाओगे तो आपको 9000 रुपये मिलेंगे, 5000 लगाओगे तो 30000 रुपये मिलेंगे। उसने आरोपी के बहकावे में आकर 5000 रुपये गणेश ट्रेडिंग कंपनी में लगा दिया। आरोपी ने उसे बार-बार अधिक रुपये वापस देने का लालच देकर और चार गुणा पैसे वापस देने की बात कहकर 40 हजार रुपये ले लिए। जब आरोपी उसे और रुपये लगाने की बात कहने लगा तो उसने मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसे ग्रुप से बाहर कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed