फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheated of Rs 2.5 lakh in the name of getting loan, case against two

Kaithal News: ऋण दिलवाने के नाम पर ठगे ढाई लाख रुपये, दो पर केस

Mon, 20 Nov 2023 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 20 Nov 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 2.5 lakh in the name of getting loan, case against two
कैथल। सीवन में ऋण दिलवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में सीवन पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीवन थाना में दी गई शिकायत में सीवन निवासी अमित कुमार ने बताया कि गांव तितरम निवासी जीतू व सीवन निवासी लक्की ने उसे ऋण दिलवाने के नाम पर उसके साथ 2.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि तितरम निवासी जीतू ने उससे कहा कि वह उसे ऋण दिलवा देगा। फिर उसने एक लाख 50 हजार रुपये लिए। वह लगातार ऋण दिलवाने का आश्वासन देता रहा। इसके लिए उसने कागजात भी लिए और क्रेडिट कार्ड भी ले लिए थे। उसने उसकी आईडी का गलत इस्तेमाल करके उस पर लोन ले लिया और साथ ही क्रेडिट कार्ड को भी एक्टिव करके उसमें से भी पैसे निकलवा लिए। उसने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर एक लाख रुपए और निकाल लिए। अब उसके पास एप पर लोन के बिल के मैसेज आ रहे हैं। वह सीवन में लक्की के साथ मिला था और लक्की ने ही उससे मिलवाया था। उसने गत पांच सितंबर को रुपये गूगल पे किए और उसके बाद कई बार में उसे पैसे दिए हैं। काफी पैसे उसने उसके नाम पर ऋण करवा कर उसमें से लिए हैं। अब जीतू ने उसके ऋण करवाने से भी मना कर दिया और साथ ही पैसे भी नहीं दिए। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed