फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheated of Rs 19 lakh in the name of getting clerk in army

Kaithal News: सेना में क्लर्क लगवाने के नाम पर ठगे 19 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 19 lakh in the name of getting clerk in army
कैथल। दो युवकों को सेना में क्लर्क लगवाने के नाम पर एक आरोपी ने 19 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव अलीपुरा जिला जींद निवासी रितु ने गुहला थाना में शिकायत दी कि वह अपने दो भाईयों को नौकरी लगवाना चाहती थी। उसकी गांव बिराल जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी रवि कुमार आनंद उर्फ पप्पू के साथ जान-पहचान थी। मार्च 2023 में आरोपी ने उसके भाईयों को सेना में क्लर्क लगवाने की बात कही और कैथल के गांव रामथली में उससे 19 लाख रुपये ले लिए। उसके बाद आरोपी ने न तो उसके भाईयों को नौकरी पर लगवाया और न ही उनके रुपये वापस किए। अब आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। ऐसा करके आरोपी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। एसएचओ राजपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed