फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chanting the name is the duty of every devotee: Rohan Bali

नाम दान जपना हर भक्त का कर्तव्य : रोहन बाली

Mon, 24 Mar 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 24 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chanting the name is the duty of every devotee: Rohan Bali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रताप गेट स्थित श्री लाल जी बांके बिहारी मंदिर में रविवार को श्री लाल जी महाराज की स्मृति में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लाल जी महाराज के वंशज एवं गद्दीनशीन श्री श्री 1008 रोहन बाली जी अपनी गुरु मां के साथ मंदिर में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले नए भक्तों को नाम दान दिया। इसके बाद उन्होंने संगत को कहा कि गुरु की ओर से दिया गया नाम दान जपना हर भक्त का कर्तव्य है।

गुरुमंत्र की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गुरु मंत्र को जपता है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। अपने प्रवचन में उन्होंने एक किसान की प्रेरणादायक कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि किसान नकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ था और उसकी खेती भी ठीक नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि एक परेशान किसान गुरु जी के पास पहुंचा और मार्गदर्शन मांगा। गुरु जी ने उसे बताया कि जब तक मन से नकारात्मक विचार नहीं जाएंगे, तब तक अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। उन्होंने किसान को गुरु मंत्र दिया और सकारात्मक रहने को कहा। किसान ने नियमित रूप से गुरु मंत्र का जाप किया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने कड़ी मेहनत की और उसकी फसलें लहलहा उठीं। जब किसान ने गुरु जी से पूछा कि ऐसा कैसे संभव हुआ, तो गुरु जी ने समझाया कि नाम दान की शक्ति ने उसकी नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर दिया और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु जी ने युवाओं को भी सदमार्ग पर चलने और गुरु भक्ति को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग भटक गए हैं और नकारात्मक ऊर्जा के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में भक्ति और ज्ञान ही उन्हें सही राह दिखा सकते हैं।

उन्होंने घर में संस्कार और अच्छी शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें भरत शर्मा और सोनू चंचल ने राधा-कृष्ण जी के मधुर भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा बरताया गया।


इस अवसर पर प्रधान विशंबर नाथ अरोड़ा, सरपरस्त चंद्र प्रकाश कथूरिया, डॉ. श्याम साहनी, अशोक सतीजा, राम नारायण रावल, विनोद दुआ, धारा वर्मा, अनिल कालड़ा, धन सचदेवा, वीरेंद्र बग्गा, गुलशन बठला आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed