फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Change in weather again, chances of rain

Kaithal News: मौसम में फिर बदलाव, बारिश के आसार

Sat, 11 Jan 2025 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Jan 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Change in weather again, chances of rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शुक्रवार को मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ। इस दौरान जिले में घना कोहरे रहा। वीरवार रात आठ बजे के बाद से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। शुक्रवार को दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। इस कारण लोगों का जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को बारिश की संभावना है।

शुक्रवार को कोहरे के कारण महज 20 मीटर तक दृश्यता रही। कोहरे के कारण कैथल में ट्रेन देरी चली और बसें भी देरी से ही अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई। सुबह के समय कैथल से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब डेढ़ घंटा और कैथल से जींद जाने वाली ट्रेन भी करीब एक घंटे की देरी से चली। इससे यात्रियों को भी काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ा। वहीं, शुक्रवार रात के समय भी जींद जाने वाली ट्रेन कैथल दो से तीन घंटे देरी से पहुंची। गौरतलब है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा कम होने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा। जबकि वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले दो दिनों से कोहरा अधिक नहीं था। इसके चलते लोगों को कोहरे से राहत मिली थी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बारिश की संभावना है। कोहरा और दिन के तापमान में गिरावट रहने के कारण कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय हिसार कृषि विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 11 जनवरी सुबह से हवाओं में बदलाव व उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से 11 व 12 जनवरी को बारिश की संभावना है। इसके बाद 13 जनवरी से मौसम आमतौर पर खुश्क व सर्द संभावित है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed