{"_id":"64ee4462779dfb9c110fed74","slug":"change-fci-attitude-or-else-wheat-will-not-be-available-aadhati-kaithal-news-c-18-1-knl1004-207524-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई रवैया बदले वरना नहीं मिलेगा गेहूं : आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई रवैया बदले वरना नहीं मिलेगा गेहूं : आढ़ती
Wed, 30 Aug 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
ढांड। अनाज मंडी ढांड व पूंडरी की आढ़त का मामला दिनों दिन गरमा रहा है। जानकारी लेने पहुंचीं एफसीआई की महाप्रबंधक शरणदीप कौर बराड़ से ढांड दौरे के दौरान मंगलवार को मंडी एसोसिएशन ढांड व पूंडरी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। साथ ही बकाया आढ़त देने की बात रखते हुए कहा कि यदि एफसीआई इसी प्रकार का रवैया अपनाती रही तो आगामी गेहूं के सीजन मेें उसे साइलो में एक भी दाना नही मिलेगा। मंडी आढ़ती बैठक में यह निर्णय पहले ही ले चुके है।
मंडी प्रधान सलिंद्र शर्मा ने एफसीआई महाप्रबंधक को बताया कि प्रदेश की प्रत्येक मंडियों में गेहूं के सीजन की आढ़त का खरीद एजेंसियों द्वारा किया जा चुका है लेकिन ढांड मंडी के आढ़तियों की आढ़त का भुगतान नही किया जाना सरासर गलत है। उन्होंने एफसीआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी आढ़तियों के माध्यम से सोलूमाजरा स्थित अदानी साइलो में गेहूं की खरीद करने के बाद आढ़त देने में आनाकानी करना विश्वासघात है। चेतावनी देते हुए कहा कि आढ़तियों के साथ किए गए इस कुकृत्य की कीमत आगामी सीजन में एफसीआई को चुकानी पड़ सकती है।
बराड़ ने आढ़तियों को कहा कि आपकी आढ़त के बारे में मुख्यालय द्वारा पहले से ही प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। शीघ्र ही आढ़तियों को आढ़त का भुगतान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंडी प्रधान रमेश पबनावा, मा. ईश्वर शर्मा, नसीब जडौला, ईश्वर चूहडूमाजरा, नरेश घराड़सी, कर्मबीर, जयपाल जडौला, मंडी प्रधान पूंडरी रणजीत टाया, महेंद्र गोलन पूंडरी, संजीव व नरेंद्र करोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, इसके बाद एफसीआई की महाप्रबंधक शरणदीप कौर बराड़ आईएएस ने सोलूमाजरा स्थित अदानी साइलो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने साइलो की गतिविधियों के बारे में बारीकी से जानकारी हासिल की।
इस मौके पर अदानी साइलो के प्रबंधक अजय शर्मा ने को बताया कि साइलो का निर्माण 2007 मेें किया गया था। जिसमें कुल 16 साइलो बनाए गए है। प्रत्येक साइलो की भंडारण क्षमता 12500 मीट्रिक टन है। यह साइलो पूर्णतया कनाडा, अमरीकन व जर्मनी तकनीक से बनाए गए है।
उन्होंने यह भी बताया कि इसके अंदर भंडारण किया गया अनाज सुरक्षित रहता है। भंडारण किए गए अनाज के खराब होने की कोई गुंजाइश नही होती। अनाज को भंडारण करते समय उसकी अच्छी तरह से सफाई की जाती है। सफाई करने के उपरांत निकलने वाला डस्ट अलग चला जाता है। इस बीच महाप्रबंधक ने अदानी परिसर में एक पौधा भी रोपा। इस मौके पर राइस मीलर एसोसिएशन प्रधान दीपक शर्मा,औमप्रकाश, जितेंद्र पोला,गुलाब पाबला,बिरजा, एफसीआई. का स्टाफ व अदानी साइलो के कर्मचारी मौजूद रहे।