फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chandni first in girls' 400m race

एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता का समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Chandni first in girls' 400m race
ढांड। महर्षि दयानंद जयंती के उपलक्ष्य में रिलीफ ग्रुप की ओर से आयोजित सातवीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में मुकेश प्रथम स्थान पर रहे। जबकि लड़कियों की चार सौ मीटर दौड़ में चांदनी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि ओलंपिक खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्डी मनोज बॉक्सर ने कहा कि जीवन में जीत हार होती रहती है। हार से खिलाड़ी को कभी निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि भविष्य में और अधिक बेहतर ढंग से खेलने के अवसर तलाशने चाहिए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश खेड़ी साकरा रहे जबकि अध्यक्षता समाजसेवी नरेश आढ़ती ने की। विशेष अतिथि के रूप में तेजेश्वर प्रताप, विनोद शर्मा पबनावा व भाग सिंह कौल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रिलीफ ग्रुप के प्रधान रणबीर आर्य ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में मुकेश ने प्रथम, संदीप दूसरे और रजत तीसरे स्थान पर रहा। पांच हजार मीटर दौड़ में कार्तिक ने पहला, वंश कौल ने दूसरा और विकास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में चांदनी ने प्रथम, साक्षी चंदलाना ने द्वितीय और ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में ममता प्रथम, अनन्य दूसरा और प्रीति तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में वंश कौल पहले, कार्तिक दूसरे और अमन तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर वरिष्ठ नागरिक दौड़ में ईश्वर कौल ने पहला, बाबूराम कौल ने दूसरा व सुभाष कौल ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में पीटीआई पंकज वर्मा और संजीव कुमार का अहम योगदान रहा। प्रतियोगिता के लड़कों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आशुतोष कौल और लड़कियों में ममता सेरधा रहीं। इसी तरह लंबी कूद में आशुतोष कौल ने प्रथम, राहुल कौल ने दूसरा व विकास ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed