फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chandlana School team got first place in Yoga

Kaithal News: योग में चंदलाना स्कूल की टीम को पहला स्थान

Thu, 16 May 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Chandlana School team got first place in Yoga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। योग ओलम्पियाड दिवस पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें राजकीय उच्च विद्यालय चंदलाना की योग टीमों ने अव्वल स्थान हासिल किए।

पीटीआई योगिता पांचाल ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता में 10 से 16 तथा 14 से 16 आयु वर्ग में चंदलाना स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें 10 से 14 आयु वर्ग में अक्षिता ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय तथा गुंजन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 14 से 16 आयु वर्ग में मनप्रीत कौर प्रथम, अक्षरा द्वितीय तथा खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


पीटीआई ने बताया कि दोनों वर्गों में ओवरऑल ट्रॉफी चंदलाना स्कूल के नाम रही। उन्होंने बताया कि दोनों आयु वर्ग की छात्राओं का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जो कि हमारे विद्यालय के लिए गौरव की बात है। स्कूल में पहुंचने पर विजेता छात्राओं को मुख्याध्यापक श्याम पाल शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि के लिए पीटीआई योगिता सहित उन्हें शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed