फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chandigarh bus service stopped, no buses to Hisar

Kaithal News: चंडीगढ़ की बस सेवा बंद, हिसार के लिए बसें नहीं

Fri, 16 Feb 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh bus service stopped, no buses to Hisar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल से चंडीगढ़ की बस सेवा बंद होने के कारण अब हिसार के लिए बसें नहीं मिल रही है। इस कारण हिसार जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि इस समय केवल नरवाना तक ही निजी बसें जा रही हैं। हिसार के लिए बस सेवा न होने से यात्रियों को कई कठिनाइयों का सामना करने के बाद हिसार पहुंचना पड़ता है। जबकि बस का संचालन न होने की स्थिति में हिसार के रास्ते में पड़ने वाले शहरों में यात्री नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


यदि उन्हें हिसार जाना है तो पहले वे कैथल से नरवाना पहुंच रहे है। इसके बाद नरवाना से ही निजी बस के माध्यम से हिसार तक जा रहे हैं।

बोले परेशान यात्री ः हिसार जाने वाली महिला शशी ने बताया कि उसने हिसार के गांव खेदड़ में एक रिश्तेदारी में जाना है। कैथल से हिसार के लिए सीधी बस सेवा न मिलने के कारण काफी परेशानी हुई। सरकार ने पंजाब जाने वाले रास्तों को बंद किया है, लेकिन हिसार तो हरियाणा में ही है। ऐसे में यहां की बसों को बंद नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार से दनौदा गांव में जाने वाले यात्री सुनील कुमार ने बताया कि कैथल से हिसार के लिए बस सेवा बंद कर दी गई है। ऐसा नहीं होना चाहिए, चंडीगढ़ तक रास्ता बंद है तो हिसार से कैथल व कैथल से हिसार के लिए बस सेवा को चलाई जा सकती है।






चंडीगढ़ का रास्ता बंद होने के चलते ही हिसार की भी कई बसें बंद है। यह बसें वे हैं जो हिसार से सीधा चंडीगढ़ जाती हैं। जबकि कैथल से हिसार के लिए कई बसों का संचालन सामान्य दिनों की तरह जारी है। हालांकि इस रूट पर कुछ बसें जरूर कम हुई है।

- अजय गर्ग, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed