{"_id":"66b163a08af40165820f8624","slug":"chances-of-rain-with-strong-wind-kaithal-news-c-18-1-knl1004-446734-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तेज हवा संग बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तेज हवा संग बारिश के आसार
Tue, 06 Aug 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में सोमवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहा। इस दौरान पूरा धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी चलती रही।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के तहत बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन दिन में बारिश नहीं हुई। हालांकि जिले में कुछ क्षेत्रों में रात के समय हल्की बारिश जरूर हुई थी। वहीं, दिन में बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया। वे पसीने से तर बतर होते दिखाई। पूरे दिन में दोपहर बाद बीच बीच में तेज हवाएं चलने के कारण मौसम सुहाना तो रहा। परंतु बारिश नहीं हो पाई। गौरतलब है कि जिले में रविवार को भी कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग अनुसार सोमवार को की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम बदलाव के चलते किसान भी बारिश की आस लगाए हुए है। किसान होशियार, सुनील व सत्यवान ने बताया कि धान की फसल के लिए अधिक पानी की आवश्यकता हैं। परंंतु आवश्यकता अनुसार बारिश ने होने से उनकी फसलें सुख रही है। यदि अधिक मात्रा में बारिश होगी तो ही फसलों में पैदा वारा अच्छी होगी।
35 डिग्री रह सकता है अधिकतम तापमान ः कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डाॅ. रमेश वर्मा ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल छाने एवं हल्की बारिश होने के आसार हैं व तेज हवा चलेगी।