{"_id":"69ff8aec28724eaf220b24e0","slug":"chances-of-rain-on-tuesday-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149122-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंगलवार को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंगलवार को बारिश के आसार
Sun, 10 May 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 10 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
कैथल में अंबाला रोड से होकर गुजरते वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मई में कुछ दिन राहत के बाद अब सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा जिससे दोपहर में उमस का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की संभावना बताई है।
मौसम विशेषज्ञ डा. रमेश चंद्र के अनुसार, आसमान में छिटपुट बादलों की मौजूदगी के कारण रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। हवा में नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी का असर भी लगातार महसूस किया जा रहा है। रातें भी अब धीरे-धीरे गर्म होने लगी हैं और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
उमस ने बढ़ाई परेशानी : पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं का दौर अब थम गया है। शनिवार को हवाओं की गति घटकर केवल 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई। हवा की रफ्तार कम होने और तेज धूप के कारण सूरज की तपिश सीधे तौर पर महसूस की गई। उमस बढ़ने से कूलर और एसी की मांग में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
डा. रमेश चंद्र के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से मंगलवार को जिले में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाए भी चल सकती है।