फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chances of rain for three days

Kaithal News: तीन दिन तक बारिश के बने आसार

Thu, 27 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain for three days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में पल-पल मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो 27, 28 फरवरी और एक मार्च को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। एक पश्चिमी विक्षोभ आज तक और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी से एक मार्च तक सक्रिय रहेगा।

गौरतलब है कि तीन पहले ही हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद मौसम में बदलाव के बाद ठंड बढी थी, लेकिन फिर से अधिकतम तापमान बढ़ा और गर्मी का अहसास हुआ था। इसके बाद बुधवार को सुबह के समय अच्छी धूप खिली, लेकिन बाद दोपहर आसमान में फिर से बादल छा रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आगामी दो दिन तक बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डाॅ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह के समय धूप तो खिली थी, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। वर्मा ने कहा कि इस मौसम में गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं है। अगले दो दिन तक कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि अधिक बारिश होती है गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान होगा। यदि बूंदाबांदी होती है तो नुकसान नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में आंशिक बादल तथा मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed