{"_id":"6563a360e4b0adf5770e1449","slug":"chances-of-rain-due-to-change-in-weather-kaithal-news-c-245-1-kht1002-7674-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मौसम में बदलाव होने से बने बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मौसम में बदलाव होने से बने बारिश के आसार
Mon, 27 Nov 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हो गया। आसमान में बादल छा गए और बारिश की स्थिति बन गई। हालांकि बादलों की गर्माहट से तापमान स्थिर बना रहा। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 284 पर पहुंच गया है, जो शनिवार को 256 दर्ज किया गया था।
सुबह की शुरुआत अच्छी धूप के साथ हुई थी। दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बादल छा गए। इससे बारिश की स्थिति बन गई। हालांकि शाम को पांच बजे तक बारिश नहीं हुई। मौसम में बदलाव के साथ ठंड भी महसूस होने लगी। मौसम में परिवर्तन के बाद अचानक से धुंधलापन भी हो गया। दोपहर को ही शाम जैसा नजारा देखने को मिला।
उधर एक्यूआई में भी अब तक कोई सुधार की गुजाइंश नहीं है। शनिवार वायु गुणवत्ता सूचकांक 256 पर पहुंच गया था, जिसमें रविवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। अब यह 28 अंक बढ़कर 284 पर पहुंच गया है। जो अभी बेहद गंभीर श्रेणी में है। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश के बाद ही एक्यूआई सामान्य श्रेणी में आएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा के मुताबिक आगामी दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद ही वायु प्रदूषण और धुंध से राहत मिलेगी।