फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Challan of Rs 35 thousand on black film, siren

Kaithal News: काली फिल्म, सायरन पर 35 हजार रुपये का चालान

Thu, 27 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Challan of Rs 35 thousand on black film, siren
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। यातायात पुलिस ने बुधवार को काली फिल्म व सायरन लगाने पर एक गाड़ी का 35 हजार रुपये का चालान काटा। चालान काटने के बाद कार को इंपाउंड भी कर दिया गया। यातयात पुलिस ने कार की खिड़कियों पर लगी काली फिल्म व सायरन को हटाया।

यातायात थाना प्रभारी राजकुमार राणा ने कहा कि वाहन मालिक नियमों का उल्लंघन कर रहा था। इस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जब मालिक से सायरन और फिल्म लगाने का कारण पूछा गया तो उसने कहा कि वह वाहन का इस्तेमाल गानों की शूटिंग के लिए करता है। इस पर उन्होंने कहा कि वाहन का इस्तेमाल गानों की शूटिंग के लिए हो या घरेलू इस्तेमाल के लिए, सायरन लगाना और काले शीशे बनाना गैरकानूनी है।
विज्ञापन


जांच के दौरान एसएचओ ने पूछा कि कौन सा कानून कहता है कि पुलिस सायरन का दुरुपयोग किया जा सकता है और शूटिंग कार में शीशा काला होना चाहिए...! इस दौरान मालिक को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा ऐसा किया तो कार के साथ मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed