{"_id":"673b9b6a913d4b3b230627b4","slug":"chair-of-block-committee-president-in-danger-in-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-522437-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में ब्लाक समिति अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में ब्लाक समिति अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में
Tue, 19 Nov 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गुहला-चीका/कैथल। सीवन के बाद अब चीका में ब्लाक समिति की अध्यक्ष डिंपल रानी कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। उनके खिलाफ ज्यादातर पार्षदों ने मोर्चा खोलते हुए नाराजगी जताई है।
सोमवार को ब्लॉक समिति चीका के 22 सदस्यों में से 18 सदस्य कैथल जिला सचिवालय पहुंचे। सभी सदस्यों ने अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू लाल करवा को अपने शपथ पत्र सौंपे। उनका कहना था कि अध्यक्ष डिंपल रानी कांग्रेस समर्थित होने के कारण उनके वार्डों में विकास कार्यों में भेदभाव कर रही थी। पिछले दो सालों से वार्डों में कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कई बार शिकायत भी की लेकिन किसी ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इसको लेकर सभी सदस्यों में अध्यक्ष डिंपल रानी के खिलाफ रोष था, इसलिए सभी ने उनको हटाने का निर्णय लिया। सभी पार्षदों का कहना था कि वे अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर एकजुट हैं। उनका कहना था कि अब चीका ब्लॉक समिति में भाजपा समर्थित चेयरपर्सन बनाई जाएगी। भाजपा ने पिछले सप्ताह 12 नवंबर को सीवन की अध्यक्ष मनजीत कौर के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव ला उनकी कुर्सी छीन गई थी।
अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि चीका ब्लॉक समिति अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ब्लाक समिति चीका के 22 सदस्यों में से 18 सदस्यों ने सोमवार को उन्हें शपथ पत्र सौंपे हैं। इनकी जांच करने के बाद अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक की तिथि निर्धारित कर सभी को सूचित कर दिया जाएगा।