फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ch. Tejveer Singh became college head

Kaithal News: चौ. तेजवीर सिंह बने कॉलेज प्रधान

Wed, 29 May 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Ch. Tejveer Singh became college head
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। कन्या महाविद्यालय ढांड-डडवाना के लगातार नौंवी बार पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौ. तेजवीर सिंह प्रधान चुने गए। चुनाव अधिकारी प्राचार्य डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि प्रधान पद के लिए चौ. तेजवीर सिंह, उप प्रधान के लिए जीत सिंह, महासचिव के लिए लाला देशराज तथा कोषाध्यक्ष के लिए जयपाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल करवाए थे। जिन्हें आगामी तीन वर्षों के लिए निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी ने कहा कि चौ. तेजवीर सिंह निरंतर वर्ष 2000 से अब तक लगातार प्रधान पद पर हैं। उन्होंने कहा कि चौ. तेजवीर सिंह हरियाणा के समस्त सहायता प्राप्त कॉलेज वेलफेयर एसोसिएशन के 2018 से न केवल सर्वसम्मति से संस्थापक अध्यक्ष हैं, बल्कि वर्तमान में भी 97 एडिड कॉलेजों की वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर सुशोभित हैं।

प्रधान चुने जाने पर चौ. तेजवीर सिंह ने सभी डेलिगेट्स, आजीवन सदस्यों एवं भारी संख्या में पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया। इसके बाद कॉलेज के संस्थापक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्व. चौ. ईश्वर सिंह ने रोपित यह शिक्षा रूपी पौधा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों आदि के प्रयासों से वट वृक्ष बन गया है। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य हमेशा याद रहेंगे। जिसके परिणाम स्वरूप पूंडरी हल्के में आज छह महाविद्यालय और एक विश्वविद्यालय स्थापित है। निस्संदेह उनमें से चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है। यह महाविद्यालय सांस्कृतिक, शैक्षिक, साहित्यिक गतिविधियों एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण राज्य के अग्रणी संस्थानों में अपनी एक विशेष पहचान रखता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. ऋषिपाल प्राचार्य, चमेल सिंह बरसाना, मनोज कुमार पूर्व सरपंच जांबा, बलबीर सिंह ठयोंठा, राजपाल बस्तली, चंदगीराम, धर्म सिंह, ईशम सिंह पुंडरी, कंवर सिंह कौल व ईश्वर कौल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed