{"_id":"687a943161156925a5030cb9","slug":"cet-preparations-complete-34-thousand-candidates-will-appear-in-the-exam-kaithal-news-c-18-1-knl1004-695385-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीईटी की तैयारियां पूरी, 34 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीईटी की तैयारियां पूरी, 34 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
Sat, 19 Jul 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा में आगामी 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां लगभग 34 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त प्रीति ने शुक्रवार को दी।
परीक्षा होगी नकल रहित, हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस सुरक्षा ः लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंस हॉल में पत्रकारों से बातचीत डीसी ने कहा कि परीक्षा नकल मुक्त और परीक्षार्थी हितैषी माहौल में आयोजित हो, इसके लिए हर परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। सभी केंद्रों पर कड़ी पुलिस सुरक्षा रहेगी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
डीसी प्रीति ने कहा कि परीक्षा को सुचारु संचालन के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की कि वे इन हिदायतों का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन
मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, दो शिफ्टों में होगी परीक्षा ः परीक्षा दो शिफ्टों— सुबह और शाम को आयोजित की जाएगी। डीसी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कोई भी स्टाफ सदस्य या अधिकारी परीक्षा केंद्र में मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं करेगा।
ठहराव, आवागमन व शिकायत समाधान की व्यवस्था पूरी ः परीक्षार्थियों के ठहरने और आवाजाही को लेकर भी धर्मशालाओं और सामुदायिक केंद्रों को रिजर्व रखा गया है। किसी कारणवश परीक्षा में देरी होने पर परीक्षार्थी की सहमति अनुसार ठहराव की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है, जहां परीक्षार्थी अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकेंगे। प्रशासन द्वारा गठित विशेष टीम तत्काल समाधान सुनिश्चित करेगी।
स्वच्छता व सुरक्षा पर विशेष ध्यान ः
पत्रकारों के सवाल पर डीसी ने बताया कि उन्होंने कुछ क्षेत्रों में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नालों की सफाई का निरीक्षण किया है।
चीन निर्मित डोर से सतर्क रहने की अपील
चाइनीज डोर के मुद्दे पर डीसी ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति इसके उपयोग या बिक्री से जुड़ी जानकारी देता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की- घटनाओं के शिकार भी हम होते हैं और प्रयोगकर्ता भी हम ही हैं। कृपया इन खतरनाक चीजों से बचें। गौरतलब है कि चाइनीज डोर प्लास्टिक कोटिंग वाली बेहद तेज और मजबूत पतंग की डोर होती है। यह खतरनाक हो जाती है जब किसी के गले पर अचानक लगती है।