फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Certificates and mementos given to 20 women after training

Kaithal News: प्रशिक्षण के बाद 20 महिलाओं को दिए प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न

Wed, 05 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Certificates and mementos given to 20 women after training
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका द्वारा सेवा प्रकल्प के तहत के शुरू किए गए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का प्रथम सत्र मंगलवार को संपन्न हो गया। प्रथम सत्र के समापन पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को शाखा की तरफ से प्रमाण पत्र, एक शाल व स्मृति चिह्न प्रदान किया।

शाखा के अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता, महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. सरिता भाठ्ठला, डॉ. निधि बंसल, डॉ रेणू गुप्ता, उपाध्यक्ष सेवा रविंद्र बंसल, उपाध्यक्ष संपर्क नेत्रपाल शर्मा, वरिष्ठ सदस्य प्रेम सिंह पुनिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र गर्ग, माता वैष्णो देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश जैन, रविंद्र गर्ग, अमित महाजन व जीत सैनी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए।
विज्ञापन


अध्यक्ष डॉ विनोद गुप्ता व महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. सरिता भाठ्ठला ने बताया कि पहला सत्र 16 जुलाई 2024 को आरंभ हुआ था। इस सत्र में 20 महिलाओं ने सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलाई मशीनें व दूसरा जरूरी सामान संस्थान की तरफ से निशुल्क उपलब्ध करवाया गया था।

वरिष्ठ सदस्य प्रेम सिंह पुनिया ने कहा कि भारत विकास परिषद का प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों की मदद कर उन्हें अपनी रोजी रोटी कमाने के लायक बनाया जा जाए। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा शुरू गए सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं अब अपनी आजीविका आसानी से चला सकेंगी और अपने परिवार के पालन पोषण में सहायक हो सकेंगी।


उपाध्यक्ष रविंद्र बंसल व नेत्रपाल शर्मा ने बताया कि संस्थान की ओर से अपना दूसरा सिलाई प्रशिक्षण सत्र जल्द ही आरंभ किया जाएगा। सिलाई सेंटर के लिए निशुल्क स्थान उपलब्ध करवाने पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता ने डॉ. रविंद्र बंसल व डॉ. निधि बंसल का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed