फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   central school, HRD team inspection, village, kaithal

... तो कैथल को भी मिलेगा केंद्रीय विद्यालय

Tue, 21 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Tue, 21 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
central school, HRD team inspection, village, kaithal
स्कूल में पढ़ती छात्राएं - फोटो : फाइल फोटो
जिले में केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी खुशी की खबर है। केंद्र सरकार द्वारा जिले में केंद्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। मानव संसाधन मंत्रालय की टीम ने गांव ग्योंग सहित दो-तीन अन्य गांवों में विद्यालय के लिए जगह देेेखी है। सीबीएससी पैटर्न पर बनाए जाने वाले विद्यालय के लिए जगह निश्चित होते ही प्रोजैक्ट फाइनल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक नहीं है जिले में एक भी केंद्रीय विद्यालय
जिले में अभी तक एक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं है। नवोदय विद्यालय की तर्ज पर यह भी विद्यालयों की शृंखला है, जिसमें बच्चों को सीबीएससी पैटर्न पर शिक्षा दी जाती है। इनमें केंद्रीय कर्मचारियों सहित कर्मचारियों के बच्चों को वरीयता के आधार पर दाखिला मिलता है। वहीं शेष सीटों पर स्थानीय बच्चे भी दाखिला लेकर पढ़ते हैं। अभी तक यहां केंद्रीय विद्यालय ना होने के कारण कर्मचारियों को भी काफी दिक्कतें आती हैं। आस-पास में करनाल व अंबाला में केंद्रीय विद्यालय खुले हुए हैं। जहां मेरिट के आधार पर दाखिला होता है।
विज्ञापन


मानव संसाधन मंत्रालय की टीम ने किया दौरा, जगह तलाशी
मानव संसाधन मंत्रालय की टीम ने केंद्रीय विद्यालय के लिए दौरा किया। विभागीय सूत्रों ने बताया कि गांव ग्योंग के एरिया में पंचायती जमीन देखी गई है। साथ ही आस-पास के गांवों में भी उन पंचायतों से प्रशासन द्वारा संपर्क किया जा रहा है जहां जमीन उपलब्ध है। जमीन की तलाश पूूरी होने पर तय हो जाएगा कि प्रोजैक्ट कैथल में पूरा होगा या नहीं। मंत्रालय की टीम में आए अधिकारी ने अमर उजाला द्वारा संपर्क करने पर कहा कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं केंद्रीय विद्यालय, खुले तो लोगों को मिलेगा लाभ
अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष सतबीर गोयत का कहना है कि प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति के कारण सरकारी स्कूलों में हालत बिगड़ते जा रहे हैं। कहने को आरोही स्कूल खोल दिए गए। लेकिन वहां प्रिंसिपल तक कांट्रेक्ट आधार पर कार्यरत हैं। नवोदय विद्यालय की तर्ज पर केंद्र सरकार की केंद्रीय विद्यालय अलग से परियोजना है। केंद्रीय विद्यालय अपनी शिक्षा में गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं। जहां बच्चों के दाखिले मेरिट के आधार पर होते हैं। जिले में यदि केंद्रीय विद्यालय खुलता है तो निश्चित तौर पर लोगों को लाभ मिलेगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।


केंद्र सरकार द्वारा इस बारे में तैयारी की जा रही है। विभाग की एक टीम ने कैथल का दौरा कर जगह की तलाश की है। गांव ग्योंग सहित अन्य गांवों में भी संपर्क किया जा रहा है। जगह फाइनल होने के बाद कक्षा पहली से बारहवीं तक केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का फैसला होगा। यह पूरी तरह से सीबीएससी पैटर्न पर होगा। केंद्रीय विद्यालय स्कूल प्रणाली विश्व भर की अच्छी शक्षा प्रणाली के तौर पर पहचान रखती है।
कैप्टन शक्ति सिंह, एडीसी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed