फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Census 2027 will be conducted through mobile app

Kaithal News: मोबाइल एप से होगी जनगणना 2027

Fri, 10 Apr 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Census 2027 will be conducted through mobile app
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जनगणना कार्य को सुचारु और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए नियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आधुनिक तकनीक के अनुरूप मोबाइल एप के माध्यम से डेटा दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना के लिए एक विशेष मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग किया जाएगा, जिसमें सभी आंकड़े सीधे दर्ज किए जाएंगे। इससे न केवल कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि प्रक्रिया में तेजी भी आएगी और डेटा की शुद्धता सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित कर्मचारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और निर्धारित समय के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। जिला जनगणना समन्वयक अधिकारी ज्योति राणा ने बताया कि जिले में लगभग 2400 प्रगणक और पर्यवेक्षक इस महत्वपूर्ण कार्य में लगाए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मोबाइल एप के उपयोग, डेटा एंट्री की प्रक्रिया और फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने कार्य को दक्षता और सटीकता के साथ पूरा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में प्रशिक्षण के लिए विभिन्न केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल, डीएवी कॉलेज चीका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed